राजनांदगांव जिले (छत्तीगसढ़) की जनसंख्या की संरचनात्मक विशेषताएं
डाॅ. श्रीमती निवेदिता ए. लाल
सहायक प्राध्यापक, भूगोल, शास. कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव (छ.ग.)
प्रस्तावना:-
जनसंख्या संरचना को जनसंख्या संयोजन भी कहा जाता है, इसके अंतर्गत किसी भी जनसंख्या के गुण जैसे- लिंग, आयु, शिक्षा, व्यवसाय, धर्म, वैवाहिक स्तर, जाति, पारिवारिक संरचना, शैक्षिक उपलब्धियां, रोजगार की दशा, आय इत्यादि से संबंधित आंकड़े एकत्रित किये जाते है। इन आंकड़ों की मात्रात्मक माप की जा सकती है अतः इन्हें जनसंख्या के मात्रात्मक पक्ष के रूप में भी जाना जाता है।
अध्ययन का उद्देश्य:-
प्रस्तुत अध्ययन के निम्नलिखित उद्देश्य निर्धारित किए गये हैः-
1. जनसंख्या संरचना के आंकड़ों से मानव संसाधनों की खोज करना ।
2. जनसंख्या संरचना के आंकड़ों से जनसंख्या के सामाजिक-आर्थिक पहलू के अध्ययन की जनाकारी एकत्रित करना। जिससे विकास की योजनाएं बनाई जा सके।
3. जनसंख्या संरचना की विशेषताओं को प्रस्तुत करना।
अध्ययन क्षेत्र:-
भारत देश के 26 वें राज्य छत्तीसगढ़ के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में राजनांदगांव जिला 20 ͦ 70श् उत्तर से 22 ͦ 29श् उत्तरी अक्षांश तथा 82 ͦ 23श् पूर्व से 81 ͦ 29श् पूर्वी देशाान्तर के मध्य 8022.55 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में विस्तृत है। 2011 के अनुसार यहां की जनसंख्या 1537133 है। राजनांदगांव जिला का लिंगानुपात राज्य औसत से 24 अधिक है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजनांदगांव जिलें में 9 तहसील, 8 नगर, 1653 ग्राम है।
आंकड़ों का स्त्रोत एवं विधितंत्र:-
प्रस्तुत अध्ययन में अवलोकनात्मक एवं विश्लेषणात्मक विधितंत्रों का प्रयोग करते हुये द्वितीय स्त्रोतों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर जनसंख्या की संरचनात्मक विशेषताओं का आंकलन किया गया है।
स्त्री-पुरूष का अनुपात स्वरूप:-
भारत में किसी भी क्षेत्र के भौगोलिक विश्लेषण एवं जनांकिकीय तत्वों के प्रभाव को समझने में लिंगानुपात 1000 पुरूषों के पीछे कितनी स्त्रियों की संख्या है, को प्रगट करता है। भारत की तुलना सं.रा.अमेरिका 1029, इण्डोनेशिया 1004, ब्राजील 1025, रूस 1140, नाइजीरिया 1016, जापान 1041, से की जाये तो 2011 के आंकड़ों के अनुसार 940 है जो उक्त देशों से कम है। इसका कारण रहन-सहन का निम्न स्तर , कम आयु में विवाह, लड़कियों को कम महत्व प्रदान करना, स्वास्थ्य सेवाओं में कमी व जैविक क्षमता का अभाव मुख्य है।
अध्ययन क्षेत्र राजनांदगांव जिले की स्त्री-पुरूष अनुपात का विवरण तालिका क्र. 1 में प्रदर्शित है। इस तालिका से स्पष्ट है कि विगत 100 वर्षों में लिंगानुपात क्रमशः घटता-बढ़ता रहा है। राजनांदगांव जिले में धनात्मक वृद्धि पाई जाती है जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में 1971, 1981, 1991, 2001, 2011 को छोड़कर शेष में धनात्मक स्त्री-पुरूष अनुपात रहा है। राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक 1931 में तथा सबसे कम स्त्री-पुरूष अनुपात 2011 में रहा । राजनांदगांव जिले में स्त्री-पुरूष अनुपात की दरों घटने-बढ़ने का मुख्य कारण पुरूष जनसंख्या का क्षेत्र में तथा क्षेत्र से आवागमन है।
तालिका क्रमांक - 1 राजनांदगांव जिला में स्त्री-पुरूष अनुपात (प्रति हजार पुरूष पर स्त्रियों की संख्या)
वर्ष राजनांदगांव जिला छत्तीसगढ़ भारत
1901 1137 1046 972
1911 1095 1039 964
1921 1137 1041 955
1931 1119 1043 950
1941 1076 1032 945
1951 1043 1024 946
1961 1033 1008 941
1971 1017 998 930
1981 1023 996 934
1991 1016 985 927
2001 1024 990 933
2011 1015 991 943
स्त्रोत:- छत्तीसगढ़ वृहद संदर्भ
राजनांदगांव जिला में स्त्री-पुरूष अनुपात भारत की तुलना में अधिक है। 1991 के अनुसार राजनांदगांव जिले में सबसे अधिक स्त्री -पुरूष अनुपात अंबागढ़ चैकी (1049) तथा सबसे कम राजनांदगांव (1000) में, 2001 के अनुसार सबसे अधिक स्त्री-पुरूष अनुपात अंबागढ़ चैकी (1067) तथा सबसे कम मानपुर में, 2011 के अनुसार सबसे अधिक स्त्री-पुरूष अनुपात अंबागढ़ चैकी (1052) तथा सबसे कम राजनांदगांव (995) में मिलता है।
तालिका क्रमांक - 2 राजनांदगांव जिला में तहसीलवार स्त्री-पुरूष अनुपात (प्रति हजार पुरूष पर स्त्रियों की संख्या)
क्र तहसील वर्ष
1991 2001 2011
1 छुईखदान 1009 1022 1016
2 खैरागढ़ 1014 1024 1020
3 डोंगरगढ़ 1021 1025 1014
4 राजनांदगांव 1000 1011 995
5 छुरिया 0 0 1037
6 डोंगरगांव 1031 1031 1008
7 अं.चैकी 1049 1067 1052
8 मोहला 1046 1042 1027
9 मानपुर 1001 1005 996
स्त्रोत:- जिला सांख्यिकी पुस्तिका 2010 व 2014
आयु संरचना:-
जनसंख्या की आयु संरचना उसकी आधारभूत जैव-शारीरिक विशेषता है। किसी भी क्षेत्र की जनसंख्या की आयु संरचना उसके आर्थिक, सामाजिक, संास्कृतिक एवं राजनैतिक प्रारूप को प्रभावित करती है। आयु जनसंख्या की संरचना को समझने का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है। जिसके आधार पर भविष्य में जनसंख्या का अनुमान तथा विद्यमान आर्थिक समस्याओं को समझा जा सकता है। आयु संरचना के अध्ययन से वहां की श्रम शक्ति में प्रवेश मताधिकार, विवाह वय, कार्यमुक्ति वय, विद्याध्ययन आदि महत्वपूर्ण तथ्यों के आंकलन के साथ मृत्युदर एवं विवाह दर तथा आर्थिक, व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक ढांचे का ज्ञान होता है।
राजनांदगांव जिले की संपूर्ण जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत ;24ण्17ःद्ध 09 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की है। इसमें बालिकाओं का प्रतिशत ;23ण्50ःद्ध बालकों ;24ण्36ःद्ध से कम है। 19 वर्ष तक की आयु के अंतर्गत राजनांदगांव जिले की 46ः जनसंख्या आती है। जनसंख्या के इस आयुवर्ग में स्त्रियों का प्रतिशत पुरूषों की अपेक्षा कम है।
तालिका क्रमांक - 3
राजनांदगांव जिले की आयु संरचना (प्रतिशत में )
आयु वर्ग कुल जनसंख्या
योग पुरूष स्त्री
1 2 3 4
0-9 24.17 24.36 23.50
10-19 21.77 22.28 21.26
20-29 16.10 15.91 16.27
30-39 14.01 14.04 13.99
40-49 9.51 9.66 9.37
50-59 6.93 6.78 7.07
60-69 2.92 4.46 5.51
70-79 1.93 1.71 2.13
80 से अधिक 0.60 0.52 0.68
20-50 वर्ष के आयु वर्ग में 40ः तथा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13ः जनसंख्या सम्मिलित है।
ग्रामीण एवं नगरीय आयु सरंचना:-
राजनांदगांव जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयु संरचना के विभिन्न आयु वर्गों में अंतर दिखाई देता है। 0-9 वर्ष आयु वर्ग के में ग्रामीण प्रतिशत नगरीय प्रतिशत से अधिक है। 10-49 वर्ष आयु वर्ग में नगरीय प्रतिशत ग्रामीण प्रतिशत से अधिक है इसका प्रमुख कारण शिक्षा, रोजगार एवं कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन है। बहुत से लोग जीविकोपार्जन हेतु नगर क्षेत्र में चले जाते है।
तालिका क्रमांक - 4
राजनांदगांव जिले की आयु संरचना (प्रतिशत में )
आयु वर्ग ग्रामीण नगरीय
1 2 3
0-9 24.83 19.94
10-19 21.67 22.29
20-29 15.66 18.14
30-39 13.74 15.35
40-49 9.29 10.54
50-59 6.99 6.74
60-69 5.09 4.62
70-79 1.99 1.79
80 से अधिक 0.64 0.59
आयु संरचना एवं स्त्री-पुरूष अनुपात:-
जनसंख्या की आयु संरचना एवं स्त्री-पुरूष अनुपात के निर्धारण में जन्मदर एवं मृत्युदर आधारभूत तत्व है। किसी भी क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक दशाओं पर जनसंख्या की आयु एवं स्त्री-पुरूष अनुपात का प्रभाव अंतिम समय तक बना रहता है।
राजनांदागंव जिले में 0-9 एवं 10-19 वर्ष आयुवर्ग में बालकों का प्रतिशत बालिकाओं के प्रतिशत से अधिक है। 20-29 वर्ष के आयुवर्ग में स्त्रियों की संख्या पुरूषों से अधिक है। क्योंकि यह कार्यशील जनसंख्या है। इसमें पुरूष रोजगार अनुपात, आयु दर सूचकांक तथा निर्भरता अनुपात ज्ञात किया जाता है।
वयस्क अनुपात:-
20-60 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को वयस्क की श्रेणी में रखा जाता है ।
वयस्क अनुपात त्र
जिले में 20-60 वर्ष के मध्य की जनसंख्या
....................................................................................... ग् 100
जिले की संपूर्ण जनसंख्या
राजनांदगंाव जिला में कुल जनसंख्या में वयस्क अनुपात 49ण्49: है जिसमें पुरूष वयस्क अनुपात 25ण्15ः तथा स्त्री वयस्क अनुपात 26ण्41ः है। नगरीय जनसंख्या का वयस्क अनुपात 9ण्98ः तथा ग्रामीण जनसंख्या का वयस्क अनुपात 41ण्57ः है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यशील जनसंख्या नगर की अपेक्षा अधिक है।
निर्भरता अनुपात:-
निर्भरता या आर्थिक सूचकांक का जनसंख्या अध्ययन में विशेष महत्व होता है। निर्भरता अनुपात कार्यरत जनसंख्या पर भार स्वरूप जनसंख्या का मापक होता है। निर्भरता अनुपात जितना अधिक होगा क्रियाशील जनसंख्या का प्रतिशत उतना ही कम होगा। भौगोलिक विश्लेषण के आधार पर इस निर्भरता अनुपात से आर्थिक स्थिति एवं उनकी संभावनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है।
राजनांदगांव जिले का निर्भरता अनुपात 100 वयस्क लोगों पर निर्भर लोगों की संख्या से ज्ञात किया गया है।
क ़़ ख
निर्भरता अनुपात त्र ...................ग् 100
ग
क त्र जिले के 20 वर्ष की आयु से कम उम्र वाले बच्चे।
ख त्र जिले के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति ।
ग त्र जिले के 20-60 वर्ष के मध्य के व्यक्ति ।
राजनांदगांव जिले की निर्भरता अनुपात 2001 के अनुसार 114.31 प्रतिशत है जिसका मुख्य कारण तीव्र जनसंख्या में वृद्धि है।
जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना:-
जीवन यापन के लिये की जाने वाली आर्थिक क्रियाओं को व्यवसाय कहते है। व्यवसायिक संरचना से देश की अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक विकास के स्तर का पता चलता है। जिसके आधार पर ही आर्थिक विकास की योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया की दशा निर्धारित की जाती है। किसी भी समाज के लोगों की व्यावसायिक संरचना पर बहुत से तत्वों का प्रभाव पड़ता है लेकिन प्रवृत्ति एवं प्राकृतिक संसाधनों की विविधता का सर्वाधित प्रभाव होता है।
राजनंादगांव जिले में व्यावसायिक संरचना का आंकलन यहां पर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर स्पष्ट किया गया है। कृषि प्रधान इस क्षेत्र में तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या से उत्पन्न अनेक समस्याएं जैसे - बेरोजगारी, परम्परागत जीवन, रूढ़िवादी व्यवस्थाएं, ग्रामीण जीवन की अनेक अडचने आदि अनेक कारण है जो यहां के व्यावसायिक प्रक्रिया को प्रभावित करते है।
वर्तमान व्यावसायिक संरचना:-
राजनांदगांव जिला मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र है। जिले में कुल 1653 ग्राम है। जिले में 82ण्27ः जनसंख्या ग्रामीण तथा 17ण्73ः जनसंख्या नगरीय है। जिले की अधिकांश जनसंख्या कृषि प्रधान होने के कारण प्राथमिक आर्थिक क्रियाओं में संलग्न है। प्राथमिक क्रियाओं में कृषक 18ण्00ः एवं खेतीहर मजदूर 10ण्79ः है जो भारत ;15ण्5ःद्ध से कम है। पारिवारिक उद्योग में 0ण्70ः अन्य कार्य में 10ण्21ः लोग लगे है। कुल कार्यशील जनसंख्या 52ण्05ः है।
कार्यशील जनसंख्या मुख्य कार्यशील जनसंख्या सीमांत कार्यशील जनसंख्या
पुरूष स्त्री पुरूष स्त्री
कृषक 157024 119783 25715 39594
खेतीहार मजदूर 82177 83771 43052 81108
परिवारिक उद्योग 5502 3364 901 1080
अन्य कार्यशील 114243 30095 7997 4686
कुल 358946 237013 77665 126468
कुल कार्यशील जनसंख्या 436611 363481 52ण्05ः
कुल अकार्यशील जनसंख्या 326244 410797 47ण्95ः
जनसंख्या में व्यावसायिक संरचना को 2 भागों में बांटा गया है:-
1. कार्यरत जनसंख्या
2. अकार्यरत जनसंख्या
कार्यरत जनसंख्या के अंतर्गत उस जनसंख्या को सम्मिलित किया जाता है जो किसी रोजगार व्यवसाय, उद्योग एवं नौकरी में लगी है। इसके विपरीत कार्य न करने वालों में उन व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाता है जो किसी प्रकार का उत्पादन कार्य नहीं करते जैसे:- वृद्ध, बच्चे, पराश्रमी आदि। चिकित्सालयों, जेलों, अनाथालायों में रहने वाले व्यक्ति को भी कार्य न करने वाले में सम्मिलित किया गया है। 2011 के अनुसार राजनांदगांव जिले में कार्यरत जनसंख्या 52ण्05ः तथा अकार्यरत जनसंख्या 47ण्95: है।
निष्कर्ष:-
ग्रामीण क्षेत्रों में वयस्क अनुपात तथा कार्यशील जनसंख्या का प्रतिशत नगर की अपेक्षा अधिक है। ग्रामीण कार्यशील जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न है। अतः इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। आर्थिक विकास हेतु जिले में कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिससे अधिकाधिक लोगों को रोजगार वृद्धि पर रोक लगाने हेतु लोगों में जागरूकता लाई जाए जिससे लोगों के रहन-सहन का स्तर ऊॅचा उठ सके।
संदर्भ ग्रंथ:-
1. जनसंख्या भूगोल - एस.डी मौर्य - शारदा पुस्तक भवन, इलाहाबाद
2. भारत का वृहद भूगोल- चर्तुभूज मामोरिया- साहित्य भवन आगरा
3. छत्तीसगढ़ वृहद संदर्भ- संजय त्रिपाठी एवं -उपकार प्रकाशन आगरा
4. श्रीमती चंदन त्रिपाठी जिला सांख्यिकी पुस्तिका, राजनांदगांव वर्ष 1991, 2010, 2014
5. छ.ग.राज्य सामान्य ज्ञान - श्री राकेश रंजन मिश्र- शुभलाभ प्रकाशन दुर्ग
6. जर्नल आॅफ सोशल सांइस रिसर्च पर्सपेक्टिव - जून 2015 जनसंख्या भूगोल - प्रो.रधुनाथ ओझा -प्रतिभा प्रकाशन, कानपुर
Received on 10.12.2016 Modified on 15.12.2016
Accepted on 27.12.2016 © A&V Publication all right reserved
Int. J. Ad. Social Sciences. 2016; 4(4):201-207.